अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को सूचना के आधार पर दबिश देकर किया गिरफ्तार

काशीपुर। आॅपरेशन क्रैकडाउन के तहत चलाए अभियान के क्रम में कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे तीन वारंटियों को सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार करते हुए जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। जानकारी के मुताबिक फौजदारी के एक मामले में लक्ष्मीपुर कुंडेश्वरी निवासी बलविंदर सिंह पुत्र ओमप्रकाश की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इसी तरह ग्राम दोहरी वकील कुंडेश्वरी निवासी प्रीतम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह को विद्युत चोरी के मामले में तथा ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासीगुरमेल सिंह उर्फ गंजा पुत्र गुरदीप सिंह की कच्ची शराब के मामले में तलाश थी। न्यायालय में समय पर हाजिर न होने के कारण उक्त तीनों के विरुद्ध कोर्ट से वारंट जारी किए गए थे। वारंट जारी होने के बाद से तीनों फरार चल रहे थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement