काशीपुर। एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में तैनात सीएमएस डाॅ. पीके सिन्हा का तबादला हो गया है। सिन्हा को जिलाचिकित्सालय अल्मोड़ा का प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है। जानकारी के अनुसार सहारनपुर निवासी अवनीश जैन ने कुछ समय पूर्व स्वास्थ्य निदेशालय को शिकायत भेजकर डाॅ. सिन्हा पर यूपी व उत्तराखं ड में दो अलग-अलग वोटर आईडी, राशन कार्ड तथा स्थाई निवास प्रमाण-पत्र बनाने के आरोप लगाये थे। जिसके बाद निदेशालय ने कुमाऊं निदेशक तारा आर्य की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी ने काशीपुर अस्पताल पहुंचकर शिकायतकर्ता को बुलाकर उनके आरोपऔर दस्तावेजों की जांच की थी और इसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय को भेज दी थी।
Related Posts
उत्साह, लगन एवं भक्तिभाव से की जा रही सेवाओं से जनसाधारण प्रभावित
ख़बर शेयर करें -*उत्साह, लगन एवं भक्तिभाव से की जा रही सेवाओं से जनसाधारण प्रभावित* *तैयारियां पूर्णता की ओर* …
CM धामी की सख्ती के बाद नकल मामले में 20 दरोगाओं के नाम आए सामने, DGP ने किया सस्पेंड
ख़बर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद नकल मामले में बड़ी खबर सामने आई है।…
साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दिनेशपुर में छापेमारी
ख़बर शेयर करें -साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, दिनेशपुर में छापेमारी दिनेशपुर। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने…





