कच्ची शराब बनाते एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की

कच्ची शराब बनाते एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की

काशीपुर। नशे के विरुद्ध कार्यवाही करती काशीपुर पुलिस ने जंगल में कच्ची शराब बनाते एक व्यक्ति को दबोचने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए चौकी कुंडेश्वरी पुलिस द्वारा चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम जगतपुर जंगल क्षेत्र में कच्ची शराब का निर्माण कर रहे विनोद कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी ब्रह्मनगर को एक रबड़ की ट्यूब के अंदर भरी 50 लीटर कच्ची शराब और कच्ची शराब कसीदगी के उपकरण लोहे का एक ड्रम, मिट्टी की हांडी, प्लास्टिक व एलुमिनियम पाइप व प्लास्टिक का डिब्बा सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के मुताबिक मौके पर लगभग तीन हजार लीटर लाहन भी नष्ट किया गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष देवरानी, कांस्टेबल गजेंद्र गिरी, दीवान गिरी व सुनील कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement