पुलिस ने चार तमंचे व कारतूस समेत तीन युवकों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। गश्त के दौरान चार तमंचों व कारतूस समेत पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कटोराताल पुलिस चौकी इंचार्ज नवीन बुधानी शुक्रवार सायं पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि उदयराज फील्ड में दो युवक तमंचे लेकर आपस में बात कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मूंढापांडे जिला मुरादाबाद निवासी सचिन पुत्र रमेश तथा विशाल कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी चंद्रपुरा डिलारी जिला मुरादाबाद हैं। इनमें सचिन के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे जबकि विशाल के पास से 12 बोर का एक तमंचा बरामद हुआ। साथ ही दो-तीन जिंदा कारतूस भी मिले। उधर कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने गश्त के दौरान हरिनगर निवासी विकास पुत्र सूरजमल को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर पुलिस उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement