प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की तीन इकाइयों को नोटिस भेजकर प्रोडक्शन बंद कराया

*प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की तीन इकाइयों को नोटिस भेजकर प्रोडक्शन बंद कराया*

 

 

काशीपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक की तीन इकाइयों को नोटिस भेजकर प्रोडक्शन बंद करा दिया। पीसीबी जहां एक ओर इकाईयों में उत्पाद पूरी तरह से रोकने की कार्यवाही को अमल में लाया है, वहीं निगम स्तर से सभी क्षेत्रों में इसका भंडारण करने वालों पर भी कार्यवाही अमल के लिए संयुक्त कार्रवाई के लिए टीमें गठित कर चुकी है। जिले में कुल चार ईकाईया सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादित कर रही थीं। इसमें एक पंतनगर व तीन यूनिटे नादेही में संचालित की जा रही थीं। इन यूनिटों को नोटिस जारी कर दिया गया था। वहीं इस मामले में क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी के नेतृत्व में टीमों ने निरीक्षण कर इन यूनिटों में सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादन पूरी तरह से बंद करा दिया। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से बंद करने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। घर से निकलते समय हमें अपने साथ थैला लेकर चलने की आदत डालनी होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement