प्लॉट में युवक की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

*प्लॉट में युवक की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी*

 

 

काशीपुर। एक युवक की खून से सनी लाश आधी रात को प्लाट में मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोपीपुरा निवासी करीब 30 वर्षीय बृजमोहन पुत्र शिवचरण मजदूरी किया करता था। मृतक की शादी को लगभग 8 वर्ष वर्ष हुए हैं। वह दो छोटे बच्चों का पिता था। मृतक की पत्नी प्रीति कौर ने बताया कि शुक्रवार सायं करीब पौने आठ बजे वह पति के साथ दवाई लेकर घर आई थी। इसके बाद उसका पति रोजाना की भांति ठंडा पानी लेने के लिए बाइक संख्या यूके18 जी/ 1370 पर सवार होकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। रात बारह बजे तक पति के न आने पर उसने अपने मोबाइल तथा पड़ोस के अन्य मोबाइल से उसे कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इस पर पति की तलाश शुरू की तो गांव के बाहर आंगनबाड़ी सेंटर के पास एक प्लाट में उसकी खून से सनी लाश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आज सुबह पोर्स्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के सिर में पीछे चोट के गहरे जख्म पाए गए इसके अलावा उसके मुंह पर भी चोट है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement