लिस ने कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार

काशीपुर। कुंडा व आईटीआई थाना पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत उनका चालान किया है। कुंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हरियावाला चौराहा के निकट से यहीं के निवासी उमा दत्त शर्मा पुत्र रवि दत्त शर्मा को 35 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आईटीआई थाने से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मुकुंदपुर निवासी गुरदीप सिंह को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement