संदिग्धपरिस्थितियों में लापता लापता युवती की पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की

 

 

काशीपुर। सप्ताह भर पूर्व एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।कुण्डेश्वरी निवासी शीला पत्नी स्व. राजेन्द्र सिंह ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री बीती 12 जुलाई से लापता है। तमाम खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लग सका है। महिला के मुताबिक उसकी शादीशुदा बड़ी पुत्री के मोबाइल पर हरिद्वार से किसी ने काॅल कर लापता पुत्री के बारे में पूछा। आरोप है कि उक्त नम्बर पर काॅल करने पर काॅल रिसीव नहीं हो रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement