संदिग्ध परिस्थितियों में महिला हुई लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला हुई लापता

 

 

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र की महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। सैनिक काॅलोनी निवासी आशीष रावत ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी मां 38 वर्षीय देवेश्वरी मानपुर रोड स्थित एक प्लाईवुड कंपनी में काम करती हैं। 16 जुलाई को सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थीं और तभी से लापता हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement