साइकिल चोरी करते युवक को दबोच कर किया पुलिस के हवाले

 

 

काशीपुर। साइकिल चोरी करते युवक को दबोचकर पुलिस के हवाले किये जाने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर के मौहल्ला कटरामालियान निवासी रजत कुमार पुत्र किशन लाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उसकी एटलस साइकिल घर के बाहर खड़ी थी। खिड़की से नजर बाहर गई तो देखा कि एक लड़का उक्त साइकिल लेकर जा रहा था। रजत नेे अपने भाई विशाल की मदद से लड़के को पकड़ लिया और पूछताछ के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त नई सब्जी मण्डी निवासी अनुज तोमर पुत्र जसपाल सिंह बताया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement