बीते 12 साल से फरार चल रहा था 10 हजार का ईनामी हत्यारोपी, अब पंजाब से पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबरे शेयर करे -

रुद्रपुर/नानकमत्ता। बीते 12 साल से फरार चल रहे दस हजार के ईनामी युवक को पकड़ने में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने सफलता हासिल की है। वर्ष 1995 में आपसी विवाद के चलते जरनैल सिह पुत्र बजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता आदि ने मक्खन सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी बिचई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसपर पुलिस ने थाना नानकमत्ता में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा गया था। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह उपरोक्त आदि को सिद्धदोष किया गया था। जिसकी अपील जरनैल सिंह आदि द्वारा माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल में कर जमानत प्राप्त की गयी थी। जिस अपील को माननीय न्यायालय द्वारा खारिज कर दिया गया था। उक्त सूचना प्राप्त होते ही जरनैल सिह उपरोक्त अपने पूरे परिवार के साथ नानकमत्ता से पलायन कर फरार हो गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जरनैल सिंह उपरोक्त करीब 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा जरनैल सिंह उपरोक्त के गिरफ्तारी वारण्ट जारी किए गये थे ऊधमसिंह नगर एसएसपी द्वारा जरनैल सिंह उपरोक्त को 10000/-रूपये का ईनामी घोषित कर ठोस कार्यवाही के आदेश दिये गये। एसपी सिटी व सीओ खटीमा के निर्देशन में टीम का गठन कर थाना नानकमत्ता प्रभारी के०सी० आर्या को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष नानकमत्ता द्वारा मुखबिर मामूर कर सुरागरसी पतारसी कर जानकारी प्राप्त की गयी कि जरनैल सिह उपरोक्त अपने परिवार के साथ आभोर फाजिल्का पंजाब में निवास कर रहा है। जिस सूचना पर उच्चाधिकारीगण के आदेश पर एसआई जावेद मलिक, कांस्टेबल आसिफ हुसैन व कांस्टेबल नवनीत कुमार को उक्त ईनामी की तलाश व गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 22 फरवरी 2022 को जरनैल सिंह पुत्र बंजारा सिंह निवासी बिचई थाना नानकमत्ता उम्र 58 वर्ष को उसके हाल पते ग्राम कडक्का सिंह डांडी थाना सिटी-1 तहसील आभोर जिला फाजिल्का राज्य पंजाब से गिरफ्तार किया गया। उक्त वारंटी ईनामी अपराधी जरनैल सिंह उपरोक्त को माननीय न्यायालय पेश कर जिला कारागार हल्द्वानी भेजा जा रहा है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के.सी. आर्या, उपनिरीक्षक जावेद मलिक, कांस्टेबल आसिफ हुसैन, कांस्टेबल नवनीत कुमार आदि शामिल रहे।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *