विधायक ठुकराल ने मेहंदीपुर श्री बालाजी धाम में सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिन

रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने आज अपना जन्म दिन मेहंदीपुर श्री बालाजी धाम में सादगी के साथ मनाया। उन्होंने अपने कई समर्थकों के साथ मेहंदीपुर धाम में श्री बालाजी महाराज, भैरव जी महाराज, प्रेत राज सरकार के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। विधायक राजकुमार ठुकराल ने चुनाव पूर्व भी श्री मेहंदीपुर बालाजी महाराज के धाम पहुंचकर शीश नवाया था और सुख समृद्धि की कामना की थी। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद विधायक ठुकराल ने आज अपने जन्म दिन पर मेहंदीपुर धाम में पहुंचकर बालाजी महाराज का आभार व्यक्त और सुख समृद्धि एवं चुनाव के दौरान लिए संकल्पों को पूर्ण करने हेतु शत्तिफ और सामर्थय प्रदान करने की कामना की। इस दौरान उनके साथ अभिषेक गुप्ता, सोनू चावला, आनंनद शर्मा, सुल्तान, राजेन्द्र बिष्ट आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement