कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसी नेताओं को दी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस नवचेतना भवन में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी , जितेंद्र सरस्वती, चेतन अरोरा, पं. बाबूराम शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जनों द्वारा चारों प्रदेश सचिव का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ काशीपुर विधानसभा सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। प्रदेश सचिव चेतन अरोरा ने कहा कि चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता को कांग्रेसी विचारधारा से जोड़कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाकर पार्टी को मजबूत करेगा। इस अवसर पर संदीप सहगल एडवोकेट, अरुण चौहान, उमेश जोशी एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, इन्दुमान, अलका पाल, शशांक सिंह, विमल गुड़िया, अजिता शर्मा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, माजिद अली, इन्दर सिंह एडवोकेट, उमा वात्सल्य, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, सुहेल खान, ब्रह्मा सिंह पाल, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, महेंद्र लोहिया, लता शर्मा, डॉ. रमेश कश्यप, जय सिंह गौतम, शाहिद सिद्दीकी, फिरोज हुसैन, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, मंसूर अली मेफेयर, अनीस अंसारी, रोशनी बेगम, शादाब चौधरी, दिलशाद अंसारी, वसीम, शकील अहमद, सारिम सैफी, जफर मुन्ना, महेंद्र बेदी आदि तमाम कांग्रेसी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement