अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा भास्कर त्यागी एडवोकेट को उपसचिव व ऑडिटर चुने जाने पर सम्मानित किया

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों द्वारा काशीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव में अनिल कुमार शर्मा एडवोकेट व भास्कर त्यागी एडवोकेट को उपसचिव व ऑडिटर चुने जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा, जिला अध्यक्ष पंडित उमेश जोशी, महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, सुरेश जोशी, आरसी त्रिपाठी, सुरेश शर्मा, कामिनी अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement