आबकारी टीम ने ध्वस्त कीं कच्ची शराब की दो भट्टियां

आबकारी टीम ने ध्वस्त कीं कच्ची शराब की दो भट्टियां

 

काशीपुर। जिला अधिकारी के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में सयुंक्त टीम काशीपुर तथा बाजपुर द्वारा ग्राम बरखेड़ी में अवैध मद्य निष्कर्षण के विरूद्ध अभियान चलाकर 2 भट्टियां, शराब खाम बनाने के उपकरण, चार हजार किग्रा लहन नष्ट कर 60 लीटर शराब खाम बरामद कर अभियोग पंजीकृत किए गए। टीम मे आबकारी निरीक्षक काशीपुर सोनू सिंह, आबकारी निरीक्षक बाजपुर मोहन कोरंगा, उप आबकारी निरीक्षक माधो राम, आबकारी सिपाही संजीव कुमार, सुनीता काम्बोज शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement