-->

25.73 ग्राम स्मैक /हेरोइन बरामद तथा 03 अभियुक्त गिरफ्तार**

खबरे शेयर करे -

*25.73 ग्राम स्मैक /हेरोइन बरामद तथा 03 अभियुक्त गिरफ्तार**

 

पुलिस मुख्यालय देहरादून / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंह नगर के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अनुक्रम में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत में  पुलिस अधीक्षक  अपराध/रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी  खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नानकमत्ता  मंजू पाण्डे के नेतृत्व में चैकिंग के दौरान कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.04.2026 की देर शाम को चेकिंग के दौरान 03 व्यक्तियों को स्मैक साथ वाटस स्पोर्टस के पास से गिरफ्तार किया गया है।अभियुक्त राजू नायक से बरामदा पन्नी सहित स्मैक/हेरोइन का वजन 9.20 ग्राम व शुद्ध स्मैक का वजन 8.55 ग्राम, अभियुक्त विशाल बिष्ट से बरामदा पन्नी सहित स्मैक/हेरोइन का वजन 8.10 ग्राम व शुद्ध स्मैक का वजन 7.45 ग्राम , अभियुक्त आशीष जोशी से बरामदा पन्नी सहित स्मैक/हेरोइन का वजन 9.08 ग्राम शुद्ध स्मैक का वजन 8.43 ग्राम बरामद हुआ पूछताछ में स्मैक के स्रोत के बारे में भी जानकारी हुई है ,जिस पर अग्रिम विवेचना की जाएगी।अवैध स्मैक बरामदगी के आधार पर उपरोक्त के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में FIRNO- 81/2026 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है ।

 

*नाम पता अभियुक्तगण–

1.राजू नायक पुत्र नारायण सिंह नायक निवासी वार्ड नं0 09 भीमदत्त नगर पालिका ब्रह्मदेव, अंचल-महाकाली नेपाल उम्र- 26 वर्ष, 2.विशाल बिष्ट पुत्र धनबहादुर बिष्ट निवासी, वार्ड नं0 12 भीमदत्त नगर पालिका, जिप्रका- कंचनपुर, अंचल महाकाली, नेपाल उम्र- 29 वर्ष 3.नाम आशीष जोशी पुत्र त्रिलोक जोशी निवासी भीमदत्त नगरपालिका वार्ड नं0 12, जिप्रका- कंचनपुर, अंचल महाकाली नेपाल राष्ट्र उम्र- 22 वर्ष बताया

गिरफ्तारी टीम

1उ0नि0 संजय कुमार

2.उ0नि0 मनोज जोशी

3.कानि0 1114 नवीन जोशी

4.कानि 1062 प्रकाश आर्या ।


खबरे शेयर करे -