एहतियाती तौर पर ग्राफिक एरा में ऑनलाइन पढ़ाई

देहरादून। ग्राफिक एरा के दोनों विश्वविद्यालयों में कोरोना से बचाव के लिए आज से ऑनलाइन शिक्षण शुरू कर दिया गया है।उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़ने के मद्देनजर एहतियाती तौर पर यह कदम उठाया गया है।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष, प्रोफेसर कमल घनशाला ने कहा कि जिस तरह कोरोना के संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उन्हें देखते हुए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए ऑफलाइन कक्षाएं बंद करना आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
डॉक्टर घनशाला ने बताया कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के साथ ही ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून,भीमताल व हल्द्वानी परिसर में आज से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर दी गई है। प्रैक्टिकल वाले विषयों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अभी तक बाहर से आने वाले सभी छात्र छात्राओं को कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट, वैक्सीनेशन के प्रमाण पत्र, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन जैसी व्यवस्थाओं के बाद ही कक्षाओं में आने की अनुमति दी गई थी।
इस बीच ग्राफिक एरा का अपना अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल भी पूरी तरह तैयार हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement