युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज

*युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया केस दर्ज*

 

काशीपुर। रास्ते में घेरकर युवक को पीटने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश प्रारंभ कर दी है। नगर के मौहल्ला गंज निवासी अरविंद चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 17 जुलाई को उसका पुत्र आदित्य चौहान अपने मित्र भानुप्रताप के साथ जसपुर खुर्द स्थित बांसियोंवाला शिव मंदिर के निकट स्थित एक काॅलौनी में रहने वाले अपने मित्रों से मिलने गया था। शाम करीब सात बजे जसपुरखुर्द निवासी आयान शेख और परमीत सिंह ने अपने साथियों के साथ उन्हें घेर कर गालीगलौच करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में आदित्य घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement