साइबर कैफे में लाखों की चोरी के मामले में केस दर्ज न होने से व्यापार मंडल पदाधिकारी कोतवाली में एसआई से मिले

साइबर कैफे में लाखों की चोरी के मामले में केस दर्ज न होने से व्यापार मंडल पदाधिकारी कोतवाली में एसआई से मिले

 

 

काशीपुर। साइबर कैफे में हुई लाखों की नगदी चोरी के मामले में केस दर्ज न होने पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कोतवाली में एसआई का घेराव किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र केस दर्ज न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी के नेत़त्व में व्यापारियों ने एसआई देवेंद्र सावंत का घेराव किया। उन्होंने कहा क्षेत्र में लगातार चोरियों की घटनाएं बढ़ रही हैं। बीते दिन चोर मंसरी साइबर कैफे से एक लाख की नगदी चोरी कर डीवीआर भी साथ ले गये। दो महीने पहले भी एक साइबर कैफे में इसी तरह चोरी को अंजाम दिया गया। लेकिन उसका अभी तक खुलासा नही हो पाया। व्यापारियों ने मंसूरी साइबर कैफे में चोरी का केस दर्ज कर अन्य चोरियों का भी खुलासा करने की मांग की। यहां जतिन नरुला, मंसूर मंसूरी, सोनी सैफी, रियाज आलम, प्रशांत शर्मा, पारस कपूर रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement