उधमसिंहनगर पुलिस ने खोया बैग ढूढ़कर युवक के चेहरे पर लौटाई मुस्कान

रुद्रपुर।जनपद उधम सिंह नगर मित्र पुलिस ने एक सफर कर रहे युवक का बैग ऑटो में छूट जाने पर उसे वापस दिलाया है जिससे युवक खुश नजर आया बता दे की रोडवेज बस स्टैंड रुद्रपुर में किच्छा से आए अवध किशोर विश्वकर्मा का एक बैग टेंपो में छूट गया था जिसमें नगदी के अलावा आवश्यक कागजात एवं दस्तावेज थे। रोडवेज बस स्टैंड में इंटरसेप्टर में मौजूद यातायात निरीक्षक विजय विक्रम, कॉन्स्टेबल नंदन गोस्वामी, मनोहर , विजेंद्र को उक्त व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई। सूचना के उपरांत ऑटो रिक्शा को सभी जगह तलाशा गया। किच्छा रोड पर तलाशने पर बैग को बरामद किया गया। इसके पश्चात बैग स्वामी को बुलाकर इंदिरा चौक पर बैक को सुपुर्द किया गया। बैग स्वामी द्वारा खोया हुआ बैग मिलने पर प्रसन्नता व्यक्ति की गई एवं उत्तराखंड पुलिस का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा बैक को चेक करने पर नगदी व आवश्यक कागजात सही पाए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement