![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2022/01/WhatsApp-Image-2024-02-26-at-12.02.13-PM-2.jpeg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/AKANKSHA-AUTOMOBILES-R-PVT.-LTD.-scaled-1.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/20x12-krishan-hospital-rudrapur_240405_213713.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/LSC-Kumar315x315.jpg)
![](https://vasundharadeep.news/wp-content/uploads/2023/10/WhatsApp-Image-2024-04-01-at-2.28.31-PM.jpeg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मोहल्ला अल्ली खां में लगाया जाएगा निशुल्क चिकित्सा शिविर
काशीपुर। भारत के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन सेवा पखवाड़े के अंतर्गत बृहस्पतिवार, 29 सितंबर को प्रात: 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर मौहल्ला अल्ली खां चौक में लगाया जाएगा। शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, काशीपुर मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, महापौर उषा चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा व पूर्व प्रदेश मंत्रीआशीष गुप्ता द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी फारुख खान महानगर अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी।