कांग्रेसियों ने किया पुतला दहन,यह है कारण

दिनेशपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश है वही आज उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन एवं कांग्रेश प्रदेश महामंत्री ममता हालदार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला फूंका और सरकार पर अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया वहीं कांग्रेश के महिला महामंत्री ममता हालदार ने हत्याकांड में साक्ष्यों को मिटाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्याकांड में साक्ष्य मिटाने की साज़िश की गई है। आरोप हैं कि बहुत जल्दबाजी में सबूत नष्ट किये गये।

वहीं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि प्रदेश सरकार उस रिजॉर्ट में आए वीआईपी का नाम सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है जिसके लिए एक बेटी की बलि चढ़ा दी गई। वही कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर सरकार पर हमलावर है और सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement