चोरी की बैटरी के साथ पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। चोरी की बैटरी के साथ दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ग्राम दोहरी वकील निवासी विपिन कुमार पुत्र ब्रह्म सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 27 सितंबर को उसके ट्रैक्टर से दो लोग बैटरी चुराकर फरार हो गए। लेकिन उनको वहां पर बैठी महिला ने पहचान लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार शाम कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने भट्टा कॉलोनी निवासी राजू पुत्र धनीराम तथा अनुज शर्मा पुत्र संजय शर्मा को चोरी की बैटरी के साथ गिरफ्तार कर लिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement