सड़क पर टहल रही मां-बेटी को बाइक चालक ने टक्कर मारकर किया घायल

 

काशीपुर। सड़क पर टहल रही मां-बेटी को बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक समेत दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों सगे भाई बताए गए हैं। कुंडेश्वरी क्षेत्रांतर्गत एस्कॉर्ट फॉर्म निवासी चंद्रावती पुत्री संतराम ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 26 सितंबर की रात करीब सवा आठ बजे उसकी मां कलावती और बहन शांति खाना खाने के बाद सड़क पर टहल रही थीं कि तालाब के निकट फार्म के ही निवासी बादल व आकाश पुत्रगण शंभू ने बाइक से उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि घटना में शांति के गंभीर घायल होने पर भी दोनों भाइयों ने मारपीट की। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement