आईजीएल में क्लोरीन सिलेंडर से गैस के रिसाव को रोकने के लिए आपातकालीन योजना के अंतर्गत किया गया अभ्यास

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड में क्लोरीन सिलैन्डर से गैस के रिसाव को रोकने के लिए आपातकालीन योजना के अंतर्गत अभ्यास किया गया। इस आपातकालीन योजना का संचालन दुर्घटना निंयत्रक आरके शर्मा, हेड सस्टेनेबिलिटी तथा मुख्य दुर्घटना निंयत्रक कार्यकारी निदेशक सुधीर अग्रवाल ने किया। कार्यकारी निदेशक सुधीर अग्रवाल ने आपातकालीन अभ्यास का अवलोकन किया। इस अवसर पर अग्नि सुरक्षा कर्मचारियों द्वारा क्लोरीन गैस को रोकने के लिए विशेष प्रकार के क्लोरीन इमरजेंसी हैन्डलिंग किट व अन्य उपकरणों का प्रयोग किया गया। कर्मचारियों एवं निवासियों की संभावित जानमाल की हानि रोकने के लिए एवं गैस रिसाव को प्रभावी ढंग से नियंत्रण के लिए अभ्यास का अन्य इमरजेंसी हैंडलिंग योजना का भी अवलोकन किया गया। इस मौक ड्रिल के अवसर पर एक्सटर्नल आब्जर्वर उमा शंकर नेगी ;आपदा प्रबंधन अधिकारीद्ध, सुदेश कुमार ;एनडीआरएफ कमांडेंटद्ध, मधुप मिश्रा हैड एकाउन्टस एण्ड एडमिनिस्टेटसन, इमरान हुसैन, एच.सी. एस. मेहरा, सांरग खाती, अरुनवा सानयाल, विवेक कुमार सिंह, राकेश गुप्ता, विक्रांत चौधरी, आरसी उपाध्याय चन्दन सिंह, मनीष श्योराण, सौरभ, अमन, देवेंद्र ,लव आदि समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement