प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई है…दीपिका गुड़िया आत्रेय

काशीपुर। कांग्रेस नेत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा है कि प्रदेश में लगातार भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि हुई है। दुष्कर्म के मामले वर्ष 2020 में 487 थे। वर्ष 2021 में बढ़कर यह आंकड़ा भी 534 पहुंच गया तथा वर्ष 2022 के अगस्त माह से अब तक ये मामले 402 हो गए और न जाने कितने मामले बढ़े हैं। लगातार महिलाओं व बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ने का एकमात्र कारण भाजपा की खोखली नीतियों का ही परिणाम है। कहा कि आज देवभूमि उत्तराखंड में किस तरह महिलाओं का शोषण हो रहा है, जनता स्वयं देख रही है। डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं के विकास के लिए तमाम योजनाएं संचालित की गई थीं। भाजपा शासन में महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि ऋषिकेश में अंकिता के साथ घटित घटना को अंजाम देने वालों को सरकार बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की नहीं, अपितु मामले में लीपापोती करने की है। कांग्रेस पार्टी की ओर से डॉ. दीपिका ने मांग उठाई कि अंकिता के हत्यारों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement