बाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी : शिवनंदन टांक

बाल्मीकि जयंती 9 अक्टूबर को मनाई जाएगी… शिवनंदन टांक

 

 

 

काशीपुर। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस-भीम) के राष्ट्रीय सेवक मंत्री शिवनंदन टाक ने कहा कि 9 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ देश व प्रदेश में मनाई जा रही है। टांक ने बताया कि 9 अक्टूबर शरद पूर्णिमा के दिन भगवान वाल्मीकि का व्रत रखा जाता है। पुरुषों के अलावा महिलाएं इस व्रत को अधिक से अधिक संख्या में रखती हैं। उत्तराखंड के वाल्मीकि समाज से अनुरोध किया कि 9 अक्टूबर को भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर अपने घरों पर परमात्मा वाल्मीकि जी के चरणों में अखंड ज्योत जगाकर धर्म लाभ उठाएं। यह दिन साल में एक बार आता है। इसी दिन भगवान वाल्मीकि जी प्रकट हुए थे। इसी दिन शरद पूर्णिमा की रात्रि अमृत वर्षा होती है। देखा गया है कि अस्पतालों व औषधालयों में खीर बनाकर छतों पर रखी जाती है और वह खीर सुबह को बांटी जाती है। खीर रूपी इस प्रसाद का सेवन करने से तरह-तरह की बीमारियां दूर होती हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement