व्यापारी नेता उमेश अग्रवाल व विशाल फुटेला को बेहड़ ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

किच्छा। शहर में राजनीतिक समीकरण दिन बदलने के साथ ही बदलते दिख रहे हैं। किच्छा के व्यापारी नेता उमेश अग्रवाल व विशाल फुटेला ने पूर्व मंत्री व किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी तिलक राज बेहड़ के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान तिलक राज बेहड़ ने व्यापारी नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं व्यापारी नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि किच्छा विकास में बहुत पिछड़ गया है इसलिए अब बदलाव की अवश्यकता है और किच्छा का विकास तिलक राज बेहड़ द्वारा कराया जा सकता है। साथ ही व्यापारी विशाल फुटेला ने कहा की तिलक राज बेहड़ ने ही पहले किच्छा में विकास किया था व आगे भी वो ही करेंगे। भाजपा की घोषणा सब हवा हवाई साबित हुयी है, इसलिए किच्छा में तिलक राज बेहड़ का विधायक बनना तय है। इस मौके पर नितिन फुटेला, ओम प्रकाश दुआ आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement