बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

 

 

काशीपुर। बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल करने के आरोप में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।सैनिक कालोनी निवासी जुबेद पुत्र राशिद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती 26 अगस्त को उसके पिता राशिद सब्जी मंडी से खरीदारी कर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान मानपुर रोड पर उदयराज फील्ड के गेट के सामने एक बाइक सवार ने उसके पिता की गाड़ी पर टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली पुलिस ने बेटे की तहरीर के आधार पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement