मनोरंजन: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ ने दो दिन में कमाए 221 करोड़, ब्रिटेन में बनाया रिकॉर्ड

मनोरंजन: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ ने दो दिन में कमाए 221 करोड़, ब्रिटेन में बनाया रिकॉर्ड

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायणम् पार्ट 1’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फिल्म ने रिलीज के महज दो दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 221.05 करोड़ रुपये पहुंच गया। पहले दिन फिल्म ने 155 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

विदेशी बाजारों में भी फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 86.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने 16.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, ब्रिटेन में पहले दिन 3.89 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने ऑल टाइम रिकॉर्ड ओपनिंग दर्ज की। जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और मिडिल ईस्ट में भी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायणम् पार्ट 1’ का नेट कलेक्शन 112.90 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन करीब 134 करोड़ रुपये बताया गया है। फिल्म के शोज में दर्शकों की अच्छी भीड़ पहुंच रही है। हालांकि, वर्ल्डवाइड कमाई के अंतिम आंकड़े आने के बाद फिल्म के कुल कारोबार की स्थिति और स्पष्ट होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement