लालकुआं से हरीश रावत ने कराया नामांकन, स्वयं को बताया लालकुआं का लाल

लालकुआं। उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारी लाव लश्कर के साथ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं विधानसभा सीट से नामांकन करने का काम शुरू कर दिया है। उनके साथ में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अत्यधिक उत्साहित थे। जोकि, हरदा हमारा आला दुबारा, के नारे लगा रहे थे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित तमाम समर्थक भी मौजूद रहे। साथ ही टीम हरीश रावत द्वारा नामांकन की औपचारिकता भी पूरी की गई। उनके आने से पूर्व ही तहसील के आसपास मौजूद भारी संख्या में लोग हरीश रावत की एक झलक देखने को अत्यधिक उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने पैदल भ्रमण करते हुए क्षेत्रवासियों का अभिवादन भी किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से नामांकन भी किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement