… नहीं रहे पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया, CM धामी व स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कई बार के भाजपा विधायक रहे केदार सिंह फोनिया का शुक्रवार को निधन हो गया है। फोनिया देहरादून के नेहरू कॉलोनी में रह रहे थे, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। फोनिया यूपी और उत्तराखंड के समय बद्रीनाथ सीट से विधायक रह चुके हैं। वो यूपी में कल्याण सिंह सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। 1992 में अयोद्धा राम मंदिर आंदोलन के दौरान, मंदिर परिसर की जमीन अधिगृहित करने के आदेश पर बतौर पयर्टन मंत्री उन्होंने साइन किए थे। फोनिया को 2012 में भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो उन्होने भाजपा छोड़कर, उत्तराखंड रक्षा मोर्चा का दामन थाम लिया था। हालांकि 2019 में वो फिर भाजपा में शामिल हो गए थे। इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास पर पहुंच फोनिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तरप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे केदार सिंह फोनिया के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवार तथा समर्थकों को दुरूख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पार्टी संगठन एवं राज्य के विकास में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। वे एक समर्पित जन नेता के तौर पर सदैव याद किए जायेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement