वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट मैच का शुभारंभ किया

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट मैच का शुभारंभ किया

काशीपुर। अल्लीखां कर्बला बस्ती में आयोजित ऑल स्टार क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के मंगलवार रात्रि के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. तरुण सोलंकी व डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मैच का
आयोजन अच्छी पहल है। बच्चे अच्छा खेलेंगे तो परिवार का नाम रोशन करेंगे और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक होंगे। दीपिका गुड़िया आत्रेय ने कहा गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, नशे से दूर रहे, मां बाप का नाम रोशन करें। इस दौरान विकल्प गुड़िया भी मौजूद रहे। मंगलवार को पहले खेलते हुए रामनगर ने 140 रन बनाये। सबसे ज्यादा सलमान ने 60 रन बनाये और तीन विकेट लिए । जबाब में बैलजुड़ी की टीम 110 रन पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान रियाज अख्तर, डॉ. एमए राहुल,
अकरम, फहीम चौधरी, रिजवान चौधरी, शाहिद चौधरी, आशु खान, सोनू,शाहरुख खान, वकील सिद्दीकी, शरीफ तिवारी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement