बहुत पुरानी समस्या से जूझते लोगों की अब होगी परेशानी हल: बेहड़

किच्छा जनपद उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र किच्छा के अंतर्गत किच्छा नगर के पास गोला नदी पर रपटे के स्थान पर 300 मीटर डबल लेन पीएसी सेतु के निर्माण के संबंध में

और नमक फैक्ट्री बड़िया के साथ लगे हंसली नदी पर रखते की जगह 150 मीटर का सेतु निर्माण

 

आज किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने अपने निजी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि किच्छा बाजार के साथ लगे गोला नदी पर वर्तमान में एक अस्थाई रूप से रपटा पुल निर्मित है, जिसमें अगर हल्की सी बरसात आ जाए तो यातायात बाधित हो जाता है, और धीरे-धीरे यातायात बिल्कुल बंद हो जाता है, और अगर स्थानीय लोगों को नदी पार करनी होती है तो वह लगभग 6 से 7 किलोमीटर घूम कर नदी पार करते हैं, उन्होंने यह भी बताया कि उक्त सेतु बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री महोदय द्वारा 115/2019 में सम्मिलित है, परंतु अभी तक उस पर कोई भी निर्णय नहीं हुआ है, इस पर किच्छा विधायक ने विश्व बैंक सहयतीत परियोजना (वर्ल्ड बैंक )में कार्य को प्रस्तावित कर स्वीकृत कराने का प्रस्ताव भेज दिया है,

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement