गांधी पार्क में हुआ भव्य दीवाली मेले का आगाज, मेयर रामपाल व प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया शुभारंभ

रुद्रपुर। शहर स्थित गांधी पार्क में भव्य दीपावली मेले का शानदार आगाज हुआ है। जहां मेले का शुभारंभ शहर के महापौर रामपाल सिंह व भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सयुंक्त रुप से फीता काटकर किया। इस दौरान मेला प्रबंधक राजेश राणा, मेला प्रभारी बबलू रामपुरी, खबर पड़ताल के संपादक राजीव चावला, फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क के संपादक कंचन कुमार वर्मा, ग्रामीण मण्डल मंत्री मनदीप वर्मा, पार्षद रंजीत सिंह, मनोज आर्या, कमल राणा, विशाल कोली, अर्जुन काकरान, पारस सिंह, रजत कुमार, अर्जुन कुमार, संदीप पांडे, अर्जुन कुमार, शाहिद खान आदि मौजूद रहे।

बता दें ख़बर पड़ताल व स्वैछिक सामाजिक संगठन द्वारा आयोजित मेले में शानदार झूले व आकर्षित दुकाने लगाई गई हैं। मेला 24 नवम्बर तक चलेगा, जिसका शहरवासी पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement