काशीपुर उप जिलाधिकारी रही आईएएस आकांक्षा कोंडे ने संभाला अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार

काशीपुर उप जिलाधिकारी रही आईएएस आकांक्षा कोंडे ने संभाला अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी का पदभार

 

काशीपुर। काशीपुर में उपजिलाधिकारी रहीं 2018 बैच की आईएएस आकांक्षा कोंडे ने बुधवार को अल्मोड़ा जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। श्रीमती कोंडे इससे पूर्व महाप्रबंधक सिडकुल हरिद्वार के पद पर तैनात थी। अल्मोड़ा में श्रीमती कोंडे 24 वें नंबर की मुख्य विकास अधिकारी हैं। इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की संभ्रांत जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना तथा योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा तथा जनता तथा मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाएगा। बताते चलें कि आकांक्षा वर्मा को एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वह काशीपुर की उपजिलाधिकारी रह चुकी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement