मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय कुमांऊ दौरे पर, जानिये क्या है कार्यक्रम

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय कुमांऊ दौरे पर हैं। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शाम 4ः30 बजे आईजीएल हैलीपैड पहुंचेंगे। जिसके बाद सीएम सांई मंदिर पहुंचेंगे। तत्पश्चात सीएम हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा आयोजित द्वितीय भव्य दीपोत्सव 2022 ‘एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम अपने निजी निवास नगला तराई में करेंगे। वहीं अगले दिन मुख्यमंत्री देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement