समर्पण फाउंडेशन द्वारा गोवर्धन पर्वत नागनाथ मंदिर स्थित गौशाला में गौ सेवा के रूप में मनाया गया

समर्पण फाउंडेशन द्वारा गोवर्धन पर्वत नागनाथ मंदिर स्थित गौशाला में गौ सेवा के रूप में मनाया गया

 

 

काशीपुर। गोबर्धन पर्व समर्पण फाउंडेशन द्वारा नागनाथ मंदिर स्थित गौशाला में गौसेवा के रूप में मनाया गया। मंदिर द्वारा बाबा बालकनाथ गौशाला संचालित की जाती है जिसमें लगभग 45 गौवंश का लालन-पालन किया जाता है। समर्पण फाउंडेशन के सदस्यों ने आपसी सहयोग से गौसेवा के रूप में खल, चोकर, गुड़ आदि गौशाला को प्रदान किया तथा सदस्यों ने उनकी सेवा भी की, जिसमें उनके परिवार के बच्चों ने भी सहभागिता की। समर्पण फाउंडेशन ने भविष्य में भी गौशाला के लिए हर यथासम्भव सहयोग का प्रयास करने का आश्वासन दिया तथा सामाजिक संस्थाओं व समाज से अपील करते हुए कहा कि वे अपने स्तर से गौसंरक्षण में यथासम्भव सहयोग करें। कार्यक्रम में महंत अमरनाथ प्रशांत, रवि गोस्वामी, विमल माहेश्वरी, राजीव गुप्ता, सर्वेश शर्मा, अभिषेक पाठक, धीरज अग्रवाल, विपिन अरोरा, अमित अग्रवाल, सुदर्शन यादव ,मीरा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement