ठेला व्यापारियों ने नगर आयुक्त के सामने रखी अपनी समस्याएं

ठेला व्यापारियों ने नगर आयुक्त के सामने रखी अपनी समस्याएं

 

 

काशीपुर। न्यू आजाद फड़-खोखा कल्याण समिति के पदाधिकारियों के नेतृत्व में आज तमाम ठेले वालों ने नगर निगम आयुक्त के कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं उनके सम्मुख रखकर निवारण की मांग उठाई। समिति अध्यक्ष इलियास माहीगीर एवं उपाध्यक्ष डा. एमए राहुल ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में ठेले वालों के चालान काटे जाने से दिक्कत पेश आ रही है। उन्होंने वेंडिंग जोन की मांग प्रमुखता से उठाई। मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा नियमानुसार निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। खुले में कूड़ा-कचरा न फेंके। इधर-उधर न थूकें, अन्यथा कार्यवाही तय समझें। नियम-कायदा बताते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि कोई भी व्यक्ति सड़क पर कारोबार कर यह न समझे कि वह तहबाजारी शुल्क दे रहा है तो वह स्थायी है। तहबाजारी शुल्क लिये जाने का मतलब सिर्फ अस्थायी तौर पर कारोबार की अनुमति प्रदान करना है। उन्होंने मीडिया से भी इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement