विधायक तिलक राज बेहड ने अपने पैतृक गाँव के तुलसी धाम में शीश नावाया

किच्छा। शहर विधायक तिलक राज बेहड आज अपने परिवार समेत अपने पैतृक गाँव मालसा में पहुंचे। जहाँ पर उन्होंने तुलसी धाम मंदिर में माथा टेका व गुरु जी परम पूजनीय राजेंद्र जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
तत्पश्चात समस्त परिवार मालसा स्थित गुरुद्वारे पहुंचे तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुखद कामना हेतु अरदास की तथा समस्त ग्रामवासियों से भेंट की। सभी ने अपने विधायक का स्वागत किया। विधायक बेहड ने समस्त ग्रामवासियों का धन्यवाद किया तथा कहा कि वे ईश्वर की कृपा से अब पूर्णतः स्वस्थ है तथा अब शीघ्र ही क्षेत्र में विकास के कार्य पूर्ण करवाएंगे।
इस मौक़े पर टीम भीम बांगा, पंकज बांगा, बिल्लू खुराना, बंटू बांगा, काली बांगा, बेद नाथ छाबड़ा, भजन बांगा, राजू बेहड, विनोद नरूला, पिंटू बांगा, हरीश शर्मा, तुलसी धाम सेवा समिति तथा तुलसी धाम महिला मंडल आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement