कमल जिंदल को मिली ऊधमसिंह नगर भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान, ग्रहण किया कार्यभार

रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान कमल कुमार जिंदल को मिली है, जिसके बाद नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने आज भाजपा जिला कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। बता दें भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व द्वारा कुछ दिन पूर्व ही कमल कुुमार जिंदल के नाम की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष के रुप में की गई थी। जिसके बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने पूजा अर्चना के बाद कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान कार्यालय पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बता दे नवनियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल कुमार जिंदल बचपन से ही आरएसएस और बीजेपी से जुड़े रहे है और उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री भी रहे है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा की आने वाले समय में नगर निकाय, जिला पंचायत, लोक सभा के चुनाव हैं। जिसको वो चुनौती के रूप में लेंगे और छोटे कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी, किसी तरह का भेदभाव नहीं रखा जायेगा।

कमल जिंदल को मिली ऊधमसिंह नगर भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान, ग्रहण किया कार्यभार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement