अब उत्तरकाशी की सडकों पर भी दौडेंगी हाईवे पैट्रोलिंग के वाहन, एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर पेट्रोल कारों को किया रवाना

उत्तरकाशी। मैदानी जिलों की तरह अब उत्तरकाशी की सडकों पर भी आपको पुलिस हाईवे पैट्रोल की गाडियां गश्त करती नजर आयेंगी। पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा पहाडी राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश, सुरक्षित, सुव्यवस्थित व निर्बाध यातायात प्रबन्धन के साथ-साथ हाईवे पर होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु जनपद उत्तरकाशी पुलिस को चार हाईवे पैट्रोलिंग कार आवंटित किये गये हैं। हाईवे पैट्रोल कारों को गुरुवार को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी के पास से पुलिस अधीक्षक पी.के. राय द्वारा पूजा-अर्चना के बाद हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
हाईवे पैट्रोल कारें (स्कॉर्पियो) आरटी सेट, लोकेशन ट्रकिंग डिवाईस, फस्ट एड बॉक्स, ब्रीथएनालाईजर, स्पीड रडार गन, ड्रैगन लाईट व बैसिक रेस्क्यू डिवाईसेज से लैस है, जो हाईवे पर किसी भी सडक दुर्घटना, अपराध एवं अन्य आपातकालीन स्थिति में तुरन्त रिस्पॉंड करेंगी।

अब उत्तरकाशी की सडकों पर भी दौडेंगी हाईवे पैट्रोलिंग के वाहन, एसपी ने हरी झण्डी दिखाकर पेट्रोल कारों को किया रवानाएच0पी0 – 01 नगुण बैरियर से धरासू बैण्ड- देवीधार-राड़ी टॉप तक के क्षेत्र, एच0पी0-2 देवीधार-डुण्डा-उत्तरकाशी बाजार-मनेरी-भटवाडी क्षेत्र, वहीं एच0पी0 3- राडी टॉप-बडकोट-जानकीचट्टी-नौगांव क्षेत्र एवं एच0पी0- 4 डामटा-नौगांव-पुरोला-मोरी क्षेत्र के हाईवे पर गश्त करेंगी।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) प्रशान्त कुमार, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह पंवार, निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ, निरीक्षक अभिसूचना इकाई बृजमोहन सिंह गुसांई, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement