श्रद्धा मर्डर केस पर कमाल आर खान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- बीच रोड पर खड़ा करके…

श्रद्धा वालकर हत्याकांड में सोशल मीडिया पर हर कोई आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है अब इस मामले में कमाल आर खान ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है।

श्रद्धा वालकर की निर्मम हत्या की खबर ने सभी को सकते में ला दिया है। इस मामले में लोग आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। आम इंसान से लेकर सेलेब्स भी सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करवा रहे हैं। अब कमाल आर खान ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और सऊदी अरब में दी जाने वाली सजा का हवाला दिया है।

सऊदी अरब के कानून का दिया हवाला
श्रद्धा वालकर हत्याकांड पर केआरके ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा- “सऊदी अरेबिया में आफताब अमीन पूनावाला जैसे अपराधियों की सजा ये है, कि उसके बीच रोड पर खड़ा किया जाता है और पब्लिक तब तक पत्थर मारती है, जब तक वो मरता नहीं है, इसलिए वहां ऐसा कोई नहीं करता है”। केआरके के इस ट्वीट पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कई उनकी बात से सहमत दिखे तो कई का कहना है कि सऊदी अरब में शरिया कानून है और भारत एक सेक्युलर देश है।

श्रद्धा मर्डर केस पर कमाल आर खान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- बीच रोड पर खड़ा करके…

आरोपी आफताब को श्रद्धा के शव के टुकड़े करने का कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि उसका कहना है कि उसने अपने बचाव के लिए शव के टुकड़े किए थे। पुलिस इस मामले में तेजी से तलाश में जुड़ी है और आफताब पूनावाला को अदालत में पेश किया जाएगा साथ ही आरोपी की रिमांड बढ़वाई जाएगी ताकि उसके खिलाफ सभी जरूरी सबूत एकत्रित किए जा सकें।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement