प्रदेश हित में जरुरी कदम उठा रहे सीएम :शर्मा

प्रदेश में धर्मांतरण समेत विभिन्न मामलों पर सीएम के कदम की हो रही तारीफ

मिष्ठान वितरण करते जताई खुशी।

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री व चंपावत के प्रभारी विकास शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह प्रदेश के विकास के साथ ही संस्कृति और परम्पराओं को बचाने का काम पूरी निष्ठा और सख्ती से कर रहे। धर्मांतरण कानून बनाने की पहल इसका उदाहरण है।सीएम के इस फैसले से लोगों में काफी खुशी है
श्री शर्मा ने यह बात शुक्रवार को अपने कार्यकाल पर मिष्ठान वितरण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर यूपी सरकार सख्त कानून बना चुकी है और अब उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उससे भी खड़ा कानून बनाने जा रहे है, उन्होंने कहा धर्मांतरण बहुत बड़ी समस्या है,कुछ लोग मिशन चलाकर यह काम कर रहे हैं, लेकिन सीएम पुष्कर सिंह धामी की सरकार में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। धर्मांतरण कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा की सीएम पुष्कर सिंह धामी विकास और संस्कृति को लेकर गंभीर है। दो दिन पहले भी कैबिनेट बैठक में धर्मांतरण रोकने, हाईकोर्ट को हल्द्वानी में शिफ्ट करने समेत 25 जनहित के मामलों को मंजूरी दी गयी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement