सीएम धामी व मंत्री धन सिंह रावत दिल्ली रवाना,पंतनगर पहुंचने पर रुद्रपुर के नेताओ ने किया स्वागत

रुद्रपुर । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत 02 बजे अल्मोड़ा से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। श्री धामी एवं कैबिनेट मंत्री श्री रावत के पंतनगर पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मेयर रामपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, ओसी मनीष बिष्ट, तहसीलदार नीतू डागर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनीता चुफाल रतूड़ी आदि ने पुष्प देकर स्वागत किया।

सीएम धामी व मंत्री धन सिंह रावत दिल्ली रवाना,पंतनगर पहुंचने पर रुद्रपुर के नेताओ ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री  धामी ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। तदोपरांत मा0 मुख्यमंत्री जी पंतनगर से वायुयान के द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हुए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement