अंडर 14 लीग का प्रथम सेमीफाइनल जेसीज रुद्रपुर व चैलेजंर काशीपुर के बीच खेला गया

– समाजसेवी झाम ने बच्चों का किया हौसला अफजायी
गदरपुर। मौर्य क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित अंडर 14 लीग का प्रथम सेमीफाइनल का मुकाबला जेसीज रुद्रपुर व चौलेजंर काशीपुर के होनहार बच्चों की टीम के मध्य खेला गया। जिसमे जेसीज रुद्रपुर ने 10 विकेट से मैच जीता, मैन ऑफ द मैच नितिन को मिला। इस मौके पर मौर्य क्रिकेट एकेडमी द्वारा अमरपुरी में आयोजित मुकाबले में चीफ गेस्ट के रुप में पहुॅचे समाजसेवी संजीव झाम द्वारा बच्चों का हौसला अफजायी किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान मौर्य क्रिकेट एकेडमी के डायरेक्टर आन्नद कुमार को समाजसेवी संजीव झाम द्वारा सम्मानित भी किया गया व बच्चों को जूस व बिस्कुट बांटे गये।
इस मौके पर मौर्य क्रिकेट अकादमी के कोच इंद्रनील कर, मैनेजर बलवंत सिंह, अंकित खेड़ा, अभिमन्यु बाजपई, रवि प्रसाद, ऋषिपाल सहित काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement