बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल की प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा अग्रवाल अब काशीपुर में देंगी अपनी सेवाएं

बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल की प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा अग्रवाल अब काशीपुर में देंगी अपनी सेवाएं

 

काशीपुर। मनोरोगियों के लिए एक अच्छी खबर है। बरेली के राममूर्ति हॉस्पिटल में अपनी चिकित्सा सेवाएं दे रहीं प्रसिद्ध मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा अग्रवाल अब काशीपुर में भी मनोरोगियों का उपचार करेंगी। वे महीने में एक बार रामनगर रोड स्थित नरेंद्र हार्ट सेंटर पर बैठकर मनोरोगियों का उपचार करेंगी। जाने-माने हृदय रोगी विशेषज्ञ डॉ. नरेन्द्र अग्रवाल की सुपुत्री मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा अग्रवाल ने बताया कि मनोरोग किसी भी आयु में हो सकता है। उन्होंने इसे आनुवांशिक रोग भी बताया। कहा कि, मरीज को अंधविश्वास में नहीं पड़ना है। समय रहते उचित उपचार कराने की जरूरत है। मानसिक रोगों के लक्षणों के बारे में उन्होंने कहा कि नींद की समस्या, टेंशन माइग्रेन, या सिर में दर्द, नसों का रोग, शारीरिक दर्द, नसों का दर्द लेकिन जांच में कुछ न आना। बार-बार बेहोशी होना। दांत भींचना। दौरे पड़ना। अत्यधिक चिंता करना। घबराहट/बेचैनी रहना। किसी भी प्रकार का नशा करना। बच्चों में व्या्वहारिक समस्याएं या बिस्तर पर पेशाब करना। बार-बार छाती में दर्द‌ तेज-तेज सांस का दौरा पड़ना। अत्यधिक शक करना। व्यवहार में तेजी से बदलाव। ऊपरी चक्कर। एक ही बात/ विचार/व्यवहार को दोहराना, जैसे बार-बार हाथ धोना लेकिन जांच में कुछ न आना आदि मानसिक रोग के प्रमुख लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि मानसिक रोग से ग्रस्त रोगियों को समयानुसार दवाई खिलाया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि उनके पास काफी समय से मनोरोग से संबंधित रोगियों के फोन आ रहे थे, जिस पर उनके द्वारा काशीपुर में कैंप करने का निर्णय लिया गया। बताया कि सोमवार 8 जुलाई 2024 को वे यहां मनोरोग चिकित्सा कैंप का आयोजन करेंगी। मनोरोगी व्यक्ति अपने परिजन के साथ उनसे संपर्क कर परामर्श लें सकते हैं और उपचार भी करा सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement