रुद्रपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां दम खम भरे हुए हैं। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां सोशल मीडिया पर जमकर माहौल बनाने में जुट गई हैं लेकिन रुद्रपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा सोशल मीडिया में फेल साबित हो रही हैं, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता गायब दिख रही है। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।
ज्ञातव्य हो प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, जिसके बाद से दावेदारों ने अपनी अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। वहीं टिकट न मिलने के बाद कुछ दावेदार बागी भी हो गए हैं। रुद्रपुर विधानसभा की बात करें तो रुद्रपुर विधायक का भाजपा हाईकमान ने टिकट काट दिया था, जिसके बाद से वह बागी हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बना लिया। वहीं भाजपा ने शिव अरोरा पर भरोसा जताते हुए उन्हें रुद्रपुर से दावेदार बनाया है। देखा जाये तो भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा व निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा सोशल मीडिया में फेल साबित हो रही हैं, जिसके चलते इन दो प्रत्याशियों के सामने उनकी लोकप्रियता खत्म होती दिख रही है। देखा जाये तो कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा को आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी नंदलाल भी उनसे आगे दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तरह से गायब रहना कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा की लोकप्रियता पर प्रभाव भी डाल सकता है क्योंकि अन्य प्रत्याशी निरंतर सोशल मीडिया में प्रचार करने में जुटे हुए हैं।
वहीं पूरे मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा के पति ने बताया कि फिलहाल के समय में उनकी लोकप्रियता बरकरार है और निरंतर सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार जारी है, वहीं आने वाले कुछ समय बाद ही इसमें तेजी लाई जायेगी व कार्यों को बेहतर किया जायेगा।