वोट मांगने गए शिक्षा मंत्री को जनता ने दिखाया आईना, विकास से उठाया पर्दा

गदरपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर अपने पक्ष में माहौल बनाने में राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं, साथ ही प्रत्याशी भी घर घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। वहीं गदरपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे भी घर घर पहुंचकर वोट मांग रहे है। जिसके तहत शिक्षा मंत्री गदरपुर विधानसभा के एक गांव में पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान गांव के लोगों ने शिक्षा मंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से पर्दा हटाया और शिक्षा मंत्री द्वारा विकास न करने की बात कही। लोगों का कहना था कि चुनावी समर के दौरान ही उनके गांव की ओर रुख किया जा रहा है, इससे पूर्व मंत्री जी घर पर बैठे रहे व विकास कार्यों पर ध्यान नहीं दिया।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement