गुस्से में बैठक से उठकर बाहर निकल गए ठुकराल, बातचीत में बताया हर कीमत पर लड़ूंगा चुनाव

रुद्रपुर। भाजपा से बागी हुए विधायक राजकुमार ठुकराल को मनाने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट रुद्रपुर पहुंचे थे, जिसमें लंबी वार्ता के बाद भी सहमति नहीं बन पाई। बैठक करीब आधे घण्टे तक चली, जिसमें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट समेत शहर कई गणमान्य भी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल अचानक बैठक से उठ गए और गुस्से में अपनी कार की ओर निकल गये। वसुन्धरा दीप से खास बातचीत में विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि वह हर कीमत पर चुनाव लड़ेंगे। कोई भी ताकत उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती। जिसके बाद यह साफ हो गया है कि विधायक राजकुमार ठुकराल पूरी जी-जान से चुनाव लड़ेंगें और कोई भी ताकत उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement